Jamshedpur News : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन में रविवार को शहर की सड़कों पर धावकों का जोश और जुनून देखने को मिला. प्रतियोगिता में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गयी, जिसमें महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. अलग-अलग श्रेणियों में धावकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पांच स्थानों पर अपनी जगह बनाई.
इसे भी पढ़ें...
21 किलोमीटर की दौड़ के पुरुष वर्ग में सुनील कुमार ने 1 घंटा 4 मिनट 27 सेकेंड में दूरी पूरी कर पहला स्थान हासिल किया. अनुपम महतो 1 घंटा 5 मिनट 21 सेकेंड के साथ दूसरे, प्रशांत चौधरी 1 घंटा 5 मिनट 44 सेकेंड के साथ तीसरे, बबलू टुडू 1 घंटा 9 मिनट 29 सेकेंड के साथ चौथे और धनंजय महतो पांचवें स्थान पर रहे.
वहीं, महिला वर्ग में पूजा वर्मा ने 1 घंटा 17 मिनट 55 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया. अमेठी (उत्तर प्रदेश) की फूलन पाल दूसरे स्थान पर रहीं. गुड़िया ने 1 घंटा 30 मिनट 38 सेकेंड के साथ तीसरा, बनई तिरिया ने चौथा और सावित्री भुइयां ने 1 घंटा 51 मिनट 58 सेकेंड के साथ पांचवां स्थान हासिल किया.
10 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के दीप पंडित ने 30 मिनट 20 सेकेंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया. जमशेदपुर के अर्जुन टुडू 30 मिनट 46 सेकेंड के साथ दूसरे और भदोही के अजय कुमार 30 मिनट 59 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे. राहुल ने 31 मिनट 32 सेकेंड के साथ चौथा और गिरिडीह के पवन सिंह ने 36 मिनट 6 सेकेंड के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया.
महिला वर्ग में लखनऊ की नंदिनी गुप्ता 35 मिनट 17 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहीं. मेरठ की केएम ज्योति ने 36 मिनट 20 सेकेंड के साथ दूसरा, सिवान की पूजा सिंह ने 36 मिनट 23 सेकेंड के साथ तीसरा, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की नेहा पटेल ने 38 मिनट 11 सेकेंड के साथ चौथा और धनबाद की रूबी कुमारी ने 39 मिनट 51 सेकेंड के साथ पांचवां स्थान हासिल किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

