Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः घाघीडीह जेल में तैनात होमगार्ड जवान की मौत पर सस्पेंस, सिर में मिले चोट के निशान

जगन्नाथ महतो के सिर के पिछले हिस्से पर गहरा जख्म होने और घायल होने की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. गुड़ाबांदा पुलिस पत्नी का बयान दर्ज कर घटना के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है.
Advertisement
Advertisement
मृत होमगार्ड जवान के परिजन.

Himangshu karan

Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव निवासी होमगार्ड जवान जगन्नाथ महतो (45 वर्ष) की शनिवार को बहरागोड़ा सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में तैनात थे. तीन दिल पहले वह घायल अवस्था में अपने डेरे पर मिले थे. शुक्रवार को गांव लाने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

जगन्नाथ महतो के सिर के पिछले हिस्से पर गहरा जख्म होने और घायल होने की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. गुड़ाबांदा पुलिस पत्नी का बयान दर्ज कर घटना के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही