Search

जमशेदपुर : उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का अब तक कटऑफ तय नहीं, सत्र शुरू होने के बाद भी नहीं निकला रिजल्ट

Jamshedpur (Anand Mishra) : नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है. इसके साथ ही स्कूलों में कक्षाएं आरंभ हो गयी हैं, लेकिन जमशेदपुर समेत राज्य भर के उत्कृष्ट विद्यालयो में अभी तक नामांकन भी नहीं हो सका है. पिछले महीने के अंत में राज्य भर में एक साथ उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा के दिन ही पर्याप्त संख्या में परीक्षकों को प्रतिनियुक्त कर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया. बावजूद अब तक रिजल्ट का प्रकाशन नहीं हो सका है. इस वजह से नामांकन प्रभावित है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक नयी शिक्षा नीति और आरक्षण नीति के तहत एससी, एसटी, आर्थिक रूप से कमजोर समेत किसी भी कैटेगरी के लिए कटऑप ही तय नही हो सका है. इस वजह से रिजल्ट की घोषणा नहीं हो पा रही है. इसे भी पढ़े : सात">https://lagatar.in/monsoon-knocks-in-kerala-after-a-delay-of-seven-days-will-enter-jharkhand-by-june-15/">सात

दिन की देरी के बाद केरल में मॉनसून की दस्तक, 15 जून तक झारखंड में करेगा प्रवेश

राज्य भर में 80 उत्कृष्ट विद्यालय

उत्कृष्ट विद्यालय राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत राज्य भर में 80 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा दिया गया है. इन विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता मिली है. इनमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए आशा जतायी थी कि भविष्य में इन विद्यालयों का रिजल्ट काफी बेहतर होगा और प्राइवेट स्कूलो के बजाए इन विद्यालयों में नामांकन के लिए लंबी कतार लगेगी. इसे भी पढ़े : 2000">https://lagatar.in/a-total-of-1-80-lakh-crore-rs-2000-notes-were-returned-to-the-banks-in-17-days/">2000

के नोट एक्सचेंज और जमा : 17 दिनों में बैंकों के पास 1.80 लाख करोड़ वापस आये

पहले ही साल सत्र विलंब

उत्कृष्ट विद्यालयों को लेकर शिक्षा विभाग समेत राज्य सरकार को काफी उम्मीदें हैं. इस बीच उद्घाटन के बाद पहले ही साल मे उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र शुरू होने में विलंब होने लगा है. इससे कोर्स को समय से पूरा करने में कठिनाई होगी. जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रिजल्ट तैयार कर उपायुक्त के पास भेज दिया गया है. अब कटऑफ तय नहीं होने के कारण रिजल्ट की घोषणा में विलंब हो रहा है. इसे लेकर जिला प्रशासन विचार-विमर्श कर रहा है, ताकि इस समस्या का किस तरह निदान किया जा सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-all-jharkhand-primary-teachers-association-handed-over-the-demand-letter-to-the-district-superintendent-of-education/">आदित्यपुर

: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर में तीन उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए हुई थी परीक्षा

जमशेदपुर में तीन विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चुना गया है. इन विद्यालयों मे नामांकन के लिए कुल 2029 में से 1638 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे. इसके लिए यहां चार परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा संपन्न होने के पश्चात 09 मुख्य परीक्षक (एग्जामिनर) और 110 परीक्षक प्रतिनियुक्त कर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया था. उद्देश्य यह था कि समय से रिजल्ट की घोषणा व नामांकन कर सत्र आरंभ किया जा सके. बता दें कि जनशेदपुर में उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में साकची स्थित उत्क्रमित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय तथा सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp