Search

 
 
 

Jamshedpur : इस बार 14 से 20 नवंबर तक चलेगा चौथा बाल मेला, थीम रहेगा हर बच्चे के लिए हर अधिकार

बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा. बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा.
 
बाल मेले के आयोजन को लेकर बैठक करते सरयू राय.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं. यह आयोजन राष्ट्रीय बाल दिवस यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा. बाल मेले का आयोजन जमशेदपुर में सबसे पहले 2022 में हुआ था. उसके बाद से यह अनवरत जारी है. यह बाल मेले का चौथा साल होगा.

मेले में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, कठपुतली शो भी

बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा. बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा. मेले में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, कठपुतली शो आदि भी होंगे.

जल्द शुरू होगा आयोजन से संबंधित सूचना का प्रसार

बैठक में यह तय किया गया कि इस बार के बाल मेले में जमशेदपुर शहर (जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी) और आस-पास के बच्चे, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोग भी भाग लेंगे. बाल मेला के संबंध में उन्हें सूचित करने का काम बेहद जल्द शुरु किया जाएगा. इस संबंध में 24 सितंबर को एक और बैठक की जाएगी. विजयादशमी के बाद बाल मेला के लिए संचालन समिति का गठन किया जाएगा.

बिष्टुपुर या साकची में होगा मेले का आयोजन

मेले के आयोजन को लेकर बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मेला बिष्टुपुर और साकची में आयोजित हो, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. आगामी बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा. इस बार के मेले में बाल जगत से जुड़े कुछ बड़े कलाकार भी मौजूद रहेंगे. इस वर्ष बाल दिवस का थीम है, हर बच्चे के लिए हर अधिकार. बाल मेला इसी थीम पर आयोजित होगा.

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में सुधीर कुमार सिंह, मंजू सिंह, पवन सिंह, एसपी सिंह, अमृता मिश्रा, हेमंत पाठक, अनुपम सिंह, सुखदेव सिंह, बशीकुर्ररहमान, नारायण नायडू, सोमनाथ बनर्जी, राज सिंह, गोपाल कुमार, जगदीश कुमार और सुमित कुमार आदि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही