Search

 
 
 

जमशेदपुर : सैरात बाजार की दुकानों का निर्धारित नहीं हो पाया किराया, व्यावसायी प्रतिनिधियों से मांगा गया सुझाव

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर की 10 सैरात बाजारों की दुकानों का किराया निर्धारण के लिए कमिटी की मंगलवार को एक बैठक जिला सभागार में हुई. बैठक में कमिटी में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों के अलावे टाटा स्टील एवं 10 सैरात बाजारों के व्यावसायी प्रतिनिधि शामिल थे. उक्त बैठक किराया निर्धारण को लेकर बुलायी गई थी. लेकिन मंगलवार की बैठक में निर्धारण की बजाय व्यावसायी प्रतिनिधियों से किराया को लेकर उनके सुझाव मांगे गए. सुझावों पर विचार करने के बाद ही किराया का निर्धारण किया जाएगा. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) नंदकिशोर लाल ने कहा कि कानून की बाध्यता एवं गाइडलाइन के मुताबिक किराया निर्धारण को लेकर बैठक हुई. जिसमें इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से प्राप्त सुझावों के बाद ही कमिटी कोई निर्णय लेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-questions-raised-on-jnacs-shop-allocation-in-bhalubasa/">जमशेदपुर

: भालूबासा में जेएनएसी के दुकान आवंटन पर उठे सवाल

टाटा स्टील का सैरात बाजार से स्वामित्व खत्म

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) नंदकिशोर लाल ने कहा कि जमशेदपुर की सैरात बाजार से टाटा स्टील का स्वामित्व खत्म हो गया है. अब शहर की सभी बाजारों की देखभाल, रखरखाव एवं किराया वसुली जिला प्रशासन करेगा. पूर्व में निर्धारित किराया को लेकर काफी विवाद हुआ. जिसके कारण इसे तत्काल प्रभाव से स्थागित किया गया है. उपायुक्त ने किराया निर्धारण के लिए एक कमिटी का गठन किया है. उसी आलोक में कमिटी की आज बैठक हुई. एडीएम ने बताया कि सभी व्यापारी प्रतिनिधियों से इस संबंध में सुझाव मांगे गए हैं. सैरात बाजार की गाईड-लाईन के अनुसार अभिलेखों का अवलोकन एवं फिल्ड सर्वे के आधार पर तुलनात्मक रूप से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाये जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lecture-on-prime-ministers-skill-development-at-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में प्रधानमंत्री स्किल डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान

बैठक में ये लोग थे मौजूद

अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी कृष्ण कुमार, सीओ जमशेदपुर अमित श्रीवास्तव, टाटा लैंड डिपार्टमेंट से अमित कुमार तथा बारीडीह, साकची, कदमा, सोनारी, धातकीडीह, बिष्टुपुर, सिदगोड़ा, बर्मामाइंस, कालीमाटी तथा गोलमुरी में बनी सैरात दुकानों के व्यवसाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-brown-sugar-was-selling-in-tempo-in-jugsalai/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में टेंपो में बेच रहा था ब्राउन शुगर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही