Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा के बंद मकान में तीन घंटे के भीतर चोरी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया रोड नंबर 5 के रहने वाले मो. शाहबाज आलम के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर समेत 2 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत कदमा थाने में की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : बाजार">https://lagatar.in/customers-living-away-from-the-market-returned-loudly-this-year-the-festival-sales-figure-will-cross-1-lakh-50-thousand-crores-cait/">बाजार

से दूर रहने वाले ग्राहक जोर-शोर से लौटे, इस वर्ष त्योहारों पर बिक्री का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार करोड़ के पार होगा : CAIT

शाम 7 से रात 10 बजे के बीच की है घटना

घटना के बारे में शाहबाज आलम ने बताया कि वे अपने मकान पर ताला लगाकर 23 अक्तूबर की शाम 7 बजे से लेकर रात के 10 बजे के बीच बाहर गये हुये थे. घर पर लौटते ही उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और भीतर के सभी सामान बिखरे हुये हैं. जांच करने पर पाया नकदी समेत कुल 2 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी हो गयी है. पुलिस घटना के बाद से आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-brutal-murder-of-woman-in-jaldega-police-engaged-in-investigation/">सिमडेगा

: जलडेगा में महिला की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही