Search

 
 
 

Jamshedpur : गोलमुरी में पान दुकान का ताला तोड़ कैश व सिगरेट लेकर चोर फरार

शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के देवन बगान का है. यहां चोरों ने एक पान दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सिगरेट पर हाथ साफ किया है. दुकान मालिक रमेश कुमार (34) ने गोलमुरी थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र के देवन बगान का है. यहां चोरों ने एक पान दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सिगरेट पर हाथ साफ किया है. दुकान मालिक रमेश कुमार (34) ने गोलमुरी थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

 

रमेश कुमार के अनुसार, रोज की तरह दुकान वह जब दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा है. अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखे पैसे गायब थे. वहीं आईटीसी और मार्लबोरो कंपनी की बड़ी और छोटी सिगरेट के कई पैकेट भी चोर अपने साथ ले गए.

 

चोरी गई नकदी और सामान की कुल कीमत करीब 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

 

दुकानदार ने पुलिस से अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही