Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: सोनारी में चोरों ने जुस्को की बिजली तार काट मचाया उत्पात

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के सीएच एरिया इलाके में जुस्को की इंसुलेटेड बिजली तार काटकर चोरों ने खूब उत्पात मचाया और बिजली विभाग के अधिकारियों को खासा परेशान किया. जुस्को की बिजली तार काटे जाने से सोनारी सीएच एरिया में स्थित मिलिट्री कैंप का पूरा इलाका ही अंधेरे में तब्दील हो गया था. विभागीय अधिकारियों को फोन करने पर वे मौके पर तो पहुंचे थे, लेकिन उन्हें फॉल्ट नहीं मिली थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-miscreants-blew-55-thousand-by-changing-atm-card/">जमशेदपुर:

एटीएम कार्ड बदलकर साइबर बदमाशों ने उड़ाये 55 हजार

तीन दिनों के बाद मिला फॉल्ट

बिजली तार काटे जाने के बाद विभाग की ओर से लगातार फॉल्ट खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन तीन दिनों के बाद 27 जुलाई को फॉल्ट मिला. सर्किट हाउस रोड के साइ मंदिर नाला के पास ही इंसुलेटेड केबुल को कटा हुआ पाया गया. इसके बाद उसकी मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी थी. इस संबंध में टाटा स्टील यूआइएसएल पावर सर्विस डिविजन के मैनेजर अजीत कुमार त्रिपाठी के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एक मामला सोनारी थाने में दर्ज कराया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-4-21-crores-by-taking-power-of-attorney-in-baradwari/">जमशेदपुर:

बाराद्वारी में पावर ऑफ एटर्नी लेकर 4.21 करोड़ की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही