Search

 
 
 

जमशेदपुरः यूसिल बैरेज का शौचालय 6 माह से अधूरा, कर्मी खुले में  शौच करने को विवश

यूसिल ने डैम पर तैनात कर्मचारियों के लिए लाखों रुपए खर्च कर शौचालय का निर्माण शुरू कराया. यह शौचालय छह महीने बाद भी अधूरा पड़ा है.
 

Jadugora : जादूगोड़ा स्थित यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (यूसिल) कहने को तो भारत सरकार का उपक्रम है, लेकिन कंपनी कर्मियों की सुविधा के नाम पर एक अदद शौचालय भी नसीब नहीं है. मामला यूसिल डैम (बैरेज) में कार्यरत कर्मियों से जुड़ा है. यूसिल ने वर्षों बाद यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुध ली. लाखों रुपए खर्च कर शौचालय का निर्माण शुरू कराया. यह शौचालय छह महीने बाद भी अधूरा पड़ा है. शौचालय में ताला लटका हुआ है.

शौचालय अधूरा रहने से बरसात में डैम पर तैनात कर्मी झाड़ियों में शौच के लिए जाने को विवश हैं. यहां प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं. देखना यह है कि कंपनी कर्मियों की कब सुध लेती है और उन्हें खुले में शौच से कब मुक्ति मिलती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही