Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्रांसपोर्टर्स के बच्चों की शिक्षा में मदद करेगा ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को गोलमुरी स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में अखिलेश सिंह यादव का अभिनंदन किया गया. उक्त अभिनंदन उनके ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मैनेजमेंट कमिटी में झारखंड से निर्वाचित होने के लिए किया गया. मौके पर उपस्थित ट्रांसपोर्टरों को संबोधित करते हुए अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि जमशेदपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबार कठिन दौर से गुजर रहा है. ऐसे में सभी को एकजूट होने की जरूरत हैं. उन्होंने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर टाटा स्टील एवं उसकी अनुषंगी इकाईयों पर निर्भर हैं. ऐसे में सभी कंपनियों से अच्छे संबंध बनाकर ही कारोबार किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन टाटा स्टील समेत अन्य कंपनियों के लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर बेहतर ढंग से कारोबार संचालित करने में सहयोग मांगेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-protest-at-the-central-water-tower-gate-of-jusco-in-protest-against-the-complicated-process-of-water-connection-in-the-eastern-area/">जमशेदपुर

: पूर्वी इलाके में जल कनेक्शन की जटिल प्रक्रिया के विरोध में जुस्को के सेंट्रल वाटर टावर गेट पर प्रदर्शन

एसोसिएशन का जल्द होगा एजीएम

अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन वर्षों पुरानी संस्था हैं. इसकी नींव रखने वाले कई कद्दावर सदस्य वर्तमान में नहीं हैं. लेकिन उनकी सोंच को वर्तमान कमिटी आगे बढ़ा रही हैं. एसोसिएशन का अपना भवन भी उन्हीं उपलब्धियों में एक हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में छोटे-बड़े सभी ट्रांसपोर्टरों के समक्ष कठिनाइयां आयी. जिसका मुश्किल से सभी ने सामना किया. खासकर छोटे ट्रांसपोर्टर्स की माली हालत खराब हुई. वैसे लोग प्रतिभावान बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने में असमर्थ हुए. लेकिन अब एसोसिएशन ऐसे मामलों में सकारात्मक सहयोग लेकर पढ़ने वाले बच्चों की हर संभव मदद करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-recruitment-camp-organized-in-employment-exchange-33-people-got-selected/">जमशेदपुर

: एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में भर्ती कैंप का हुआ आयोजन, 33 लोगों को हुआ चयन

नॉर्थ इंडिया से चुना जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बार नॉर्थ इंडिया से चुना जाएगा. इसकी प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी. अध्यक्ष के चुनाव में पूरे देश से मैनेजमेंट कमिटी में निर्वाचित 193 सदस्य मतदान करेंगे. बाकी तीन जोन से उपाध्यक्ष निर्वाचित होंगे. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मैनेजमेंट कमिटी में इस बार झारखंड से दो सदस्य निर्वाचित हुए हैं. जिसमें सर्वाधिक वोट प्राप्त कर अखिलेश सिंह यादव एवं दूसरे सदस्य राजीव कुमार हैं. कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश दुबे ने किया. कार्यक्रम को कन्हैया ओझा, अरुण कुमार तिवारी, संतोष शुक्ला,रामप्रीत सिंह, बसंत नारायण उपाध्याय,योगेश त्रिवेदी, रामेश्वर सिंह,अजय श्रीवास्तव, महेंद्र पांडेय, सुमेर सिंह इत्यादि ने सम्बोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन संजय राय ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-beat-up-the-person-who-molested-the-girl-in-jugsalai-went-to-jail/">जमशेदपुर

: बीच सड़क पर युवती से छेड़खानी करने वाले को लोगों ने पीटा, गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही