Search

 
 
 

जमशेदपुरः यूसिल में वाइंडिंग ऑपरेटर की कमान संभाल रहीं आदिवासी युवतियां

यूसिल में वाइंडिंग ऑपरेटर का पद दो आदिवासी युवतियां संभाल रही हैं. एक का नाम है पालो हो है. वह बीते एक साल से नारवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में माइंस कर्मचारियों को खदान के अंदर  स्किप से ले जाने और ऊपर लाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है.
 
वाइडिंग ऑपरेटर

Jadugora : यूसिल, जादूगोड़ा में वाइंडिंग ऑपरेटर के पद पर बीते 50 सालों से युवकों का कब्जा था. लेकिन अब इसकी कमान आदिवासियों युवतियां बखूबी संभाल रही हैं. इसकी हर ओर सराहना हो रही है. इस बाबत जगबल सिंह सरदार कहते है कि यह कार्य आदिवासियों के लिए गर्व की बात है. यूसिल में वाइंडिंग ऑपरेटर का पद दो आदिवासी युवतियां संभाल रही हैं. एक का नाम है पालो हो है. वह बीते एक साल से नारवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में माइंस कर्मचारियों को खदान के अंदर  स्किप से ले जाने और ऊपर लाने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है.

दूसरी आदिवासी युवती जादूगोड़ा के भाटीन गांव की रहने वाली है. वह जादूगोड़ा माइंस में वाइंडिंग ऑपरेटर के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन पूर ईमानदारी से कर रही है. जगबल सिंह सरदार कहते हैं कि क्षेत्र की सभी आदिवासी युवतियों को इससे सीख लेने की जरूरत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही