Search

 
 
 

Jamshedpur: बहरागोड़ा में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अगुवाई में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया. कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अगुवाई में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें याद किया. कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

Uploaded Image

निर्मल महतो की शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धाजंलि

 

इस अवसर पर असित मिश्रा ने कहा कि झारखंड की अस्मिता, जन-अधिकारों और राज्य की स्वाभिमान की लड़ाई में निर्मल दादा का संघर्ष ऐतिहासिक रहा है, जिसने कॉरपोरेट घरानों की जड़ों को हिला दिया था. उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भी उनका आंदोलन प्रासंगिक है और उनके सपनों के समृद्ध झारखंड का निर्माण करने के लिए संगठन पूरी तरह संकल्पित है.

 

इसे भी पढ़ें:


इस श्रद्धांजलि सभा में प्रोफेसर श्याम मुर्मू, कृष्णा मुंडा, यदुप्रति राणा, बिशु ओझा तथा रास बिहारी साऊ समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही