Search

 
 
 

Jamshedpur :  6 घंटे के भीतर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की गई है. पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश (38 वर्षीय) और जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा (26 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कार्रवाई की गई है. पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश (38 वर्षीय) और जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा (26 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें बरामद कर ली है.

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, एमजीएम थाना की पुलिस को बुधवार देर रात करीब एक बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि सिमुलडांगा गांव के पास सड़क किनारे एक महिला गंभीर हालत में अचेत पड़ी है. सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी की निगरानी और पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. 

 

अस्पताल में दिए गए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे आरोपी ओम प्रकाश और छोटू शर्मा उसे डिमना चौक से अपाचे बाइक पर बैठाकर डिमना लेक स्थित मिर्जाडीह हाट की ओर ले गए. वहां दोनों ने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट की.

 

इसके बाद आरोपी उसे वापस डिमना चौक लाए, जहां फिर से शराब खरीदी गई. इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों आरोपी महिला को भिलाई पहाड़ी और सिमुलडांगा के बीच रूपाईडांगा मैदान के पास झाड़ियों वाले सुनसान इलाके में ले गए. वहां दोनों ने शराब पीने के बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

 

पीड़िता के अनुसार, उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ फिर मारपीट की. हमले में महिला के चेहरे और मुंह पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी बांह और पीठ पर भी कई जगह चोट और खरोंच के निशान मिले हैं. महिला के अनुसार, आत्मरक्षा के दौरान मुख्य आरोपी ओम प्रकाश के चेहरे पर नाखून से नोंचा, जिससे उसके चेहरे पर गहरे निशान बन गए.

 

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के अन्य वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य भी जुटा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही