Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः ठेका कर्मियों की हड़ताल से यूसिल अस्पताल की व्यवस्था चरमराई

यूसिल के अस्पताल के ठेका कर्मियों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है. मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है. चालकों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल परिसर में चार एम्बुलेंस बीते 10 दिनों से खड़ी हैं.
Advertisement
Advertisement

Jadugora : नरवा पहाड़ स्थित यूसिल के अस्पताल के ठेका कर्मियों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है. मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है. चालकों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल परिसर में चार एम्बुलेंस बीते 10 दिनों से खड़ी हैं. गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किये जाने पर अपने निजी खर्चे से वाहन की व्यवस्था करनी पड़ रही है. ऐसा पहली बार हुआ है जब यूनियन ने अस्पताल के ठेका कर्मियों को भी हड़ताल पर उतार दिया है.

हड़ताल के कारण शौचालय समेत पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई ठप है. अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है. अस्पताल  भगवान भरोसे चल रहा है. देखना यह है अस्पताल प्रबंधन  ठेका कर्मियों की हड़ताल से निबटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करती है या मरीजों को उनके हाल पर छोड़ देता है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही