Search

 
 
 

जमशेदपुरः राजस्थान के सीकर में खुलेगी यूसिल की नई यूरेनियम माइंस- निदेशक

यूसिल के निदेशक वित्त विक्रम केसरी दास ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी. कहा कि देश में यूरेनियम की बढ़ती मांग को देखते हुए यूसिल झारखंड से बाहर राजस्थान के सीकर जिले के रोहिल में नई माइंस खोलेगा. यह यूसिल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो देश की समृद्धि व विकास में अहम भूमिका निभाएगा.
 

तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Jadugora : जादूगोड़ा के तुरामडीह स्थित यूसिल के यूरेनियम प्रोजेक्ट में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूममधाम से मनाया गया. कंपनी के निदेशक वित्त विक्रम केसरी दास ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी. उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में यूरेनियम की बढ़ती मांग को देखते हुए यूसिल झारखंड से बाहर राजस्थान के सीकर जिले के रोहिल में नई माइंस खोलेगा. यह यूसिल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, जो देश की समृद्धि व विकास में अहम भूमिका निभाएगा. इस प्रजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. ताकि देश में यूरेनियम की मांग को पूरा किया जा सके.

 उन्होंने यूसिल में ईआरपी सिस्टम लागू करने के बारे में भी जानकारी दी. समारोह में निदेशक वित्त विक्रम केसरी दास व उनकी पत्नी मधुलिका दास ने उत्कृष्ट काम करने वाले जवानों को सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया. मौके पर महाप्रबंधक चंचल मन्ना,  सीएसआर समन्यक जितेश कुमार, डीजीएम एसके सेनगुप्ता, प्रबंधक आरके मिश्रा, डिप्टी कमांडेंट गिरीश गुप्ता, पीएस रॉकी, सहदेव नमाता,  तापस कुमार, राजेश चौरसिया, पवन कुमार चौबे, सीआईएसएफ की ओर से बी अनूप, अदक, डी संतोष, सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, एसबी सिंह सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही