Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकार के अवर सचिव ने डीसी को दिया अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अवर सचिव शंभू कुमार सिंह ने जमशेदपुर अंचल के 12 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जांचोपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त को भेजे पत्र में अवर सचिव ने कहा कि कार्रवाई की जानकारी विभाग को भी उपलब्ध करायी जाय. ज्ञातव्य हो कि 12 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जमशेदपुर अंचलाधिकारी की ओर से बीपीएलई केस दर्ज किया गया. लेकिन अभी तक अतिक्रमण हटाने से जुड़ी कार्रवाई नहीं की गई. बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक सदन कुमार ठाकुर ने इस संबंध में विभाग से शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-high-courts-decision-the-deputy-labor-commissioner-was-asked-to-clarify-the-position-of-the-telco-workers-union/">जमशेदपुर

: हाईकोर्ट के फैसले के बाद उपश्रमायुक्त से की गई टेल्को वर्कर्स यूनियन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग

इन पर दर्ज हुआ है बीपीएलई केस

सुमित्रा मुर्मू (सरजामदा), जगदीश राव (कदमा), निरंजन गोप (मोहरदा), प्रकाश गोप एवं सुनील साहू (छोटा गोविंदपुर), नीला कर्मकार, अनिल कर्मकार, सुनील कर्मकार एवं सुधीर गुड़िया (सभी घोड़ाबांधा), सतीश कुमार सिंह एवं आर के राजन  (मनफीटा) तथा शिशिर बेहरा (टुइलाडूंगरी) शामिल है. उपरोक्त लोगों पर बीपीएलई केस दर्ज किए जाने की जानकारी अंचल कार्यालय की ओर से परिवादी को दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-came-on-the-road-to-remove-encroachment-campaign-launched-in-mango-in-view-of-durga-puja/">जमशेदपुर

: अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरी डीसी, दुर्गा पूजा के मद्देनजर मानगो में चलाया अभियान
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही