Search

 
 
 

Jamshedpur:  दो-दो बार होगा पानी का छिड़काव, जीपीएस लोकेशन के साथ कंपनी डालेगी फोटो

सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने कहा कि निर्माण कार्य से धूल बहुत उड़ रही है. पारडीह चौक से बालीगुमा तक चलना मुश्किल हो गया है. निर्माण के दौरान कई स्थानों की सड़कें भी तोड़ दी हैं.
 
एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधिकारी से बात करते सरयू के जनसुविधा प्रतिनिधि.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधियों ने बुधवार को एनएच 33 पर काम कर रही कंपनी एचबी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड के पारडीह काली मंदिर स्थित कार्यालय पर लायजनिंग अफसर इकबाल मोहम्मद से मुलाकात की. जनसुविधा प्रतिनिधियों एवं अन्य पदधारियों ने इकबाल मोहम्मद से कहा कि आप जो निर्माण कार्य करवा रहे हैं, उससे धूल बहुत उड़ रही है. पारडीह चौक से बालीगुमा तक चलना मुश्किल हो गया है. लोगों को सामने की चीजें भी नहीं दिख रही हैं, इतनी धूल है. कई बार कहा गया है कि आप लोग पानी का छिड़काव करें ताकि धूल दबे, लेकिन आप लोगों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. निर्माण के दौरान आप लोगों ने कई स्थानों की सड़कें भी तोड़ दी हैं. अगर ऐसा ही है तो आप लोग काम बंद कर दें.

विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधियों को कंपनी का आश्वासन

इस पर इकबाल मोहम्मद ने कहा कि वे बुधवार से ही दो-दो बार पानी का छिड़काव कराएंगे. इतना ही नहीं, जो टूट-फूट हुई है, उसे भी दुरुस्त करवाना शुरु करेंगे. इतना ही नहीं, पानी छिड़काव के कार्य का जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो भी भेजेंगे. इस मौके पर पिंटू सिंह, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, हेमंत पाठक, धनंजय कुमार, साहेब बागची आदि मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही