Search

 
 
 

जमशेदपुरः गुरुजी के निधन पर जादूगोड़ा में शोक की लहर

यूसिल नरवा पहाड़ के ठेका मजदूरों ने कंपनी गेट के सामने शोक सभा आयोजित कर दिशोमगुरु को श्रद्धांजलि दी. ठेका मजदूरों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, गुरुजी आपका नाम रहेगा के नारे लगाए.
 

Jadugora : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही पूरा नरवा पहाड़ क्षेत्र शोक में डूब गया. जादूगोड़ा में सोमवार को विभिन्न संगठनों व शिक्षण संस्थानों में शोक सभा आयोजित कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई. अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर कर रहे यूसिल नरवा पहाड़ के ठेका मजदूरों ने कंपनी गेट के सामने शोक सभा आयोजित कर दिशोमगुरु को श्रद्धांजलि दी. ठेका मजदूरों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, गुरुजी आपका नाम रहेगा के नारे लगाए.

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि 1980 के दशक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन इस क्षेत्र में आए थे. आंदोलन कर कैसे हक हासिल किया जाता है. इसे गुरुजी ने सिखाया और युवाओं को आंदोलन के लिए आवाज दी. उनकी बदौलत ही झारखंड अलग राज्य बना. उनके विचार झारखंडी जनता के मन में युगों तक जीवंत रहेगा. मौके पर झामुमो के शिवचरण मुर्मू, जेएलकेएम के भागीरथी हांसदा सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे. सिदो-कान्हू मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य बनवारी दास व डिवाइन मिशन स्कूल के प्राचार्य विवेक विशाल ने अपने-अपने स्तर से शोक भा आयोजित कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही