Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : फूल तोड़ने गई महिला को भारी वाहन ने रौंदा, मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडूंगरी की रहने वाली लक्ष्मी देवी को शुक्रवार की सुबह उस समय भारी वाहन ने आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रौंद दिया, जब वह फूल तोड़कर अपने घर की तरफ लौट रही थी. इस दुर्घटना में लक्ष्मी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला की पहचान कराने के बाद शव को एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया. इसे भी पढ़े : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-now-mafia-raj-in-the-block-daily-sand-is-being-stolen-and-misappropriated-of-lakhs/">गुड़ाबांदा

: प्रखंड में अब माफिया राज, रोजाना बालू चोरी कर की जा रही है लाखों की हेराफेरी

लक्ष्मी देवी रोज जाती थी फूल तोड़ने

महिला के घर वालों ने बताया कि वह रोज फूल तोड़ने जाती थी. इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर से निकली थी. अचानक सुबह 5.30 बजे परिवार के लोगों को किसी ने सूचना दी कि गोलचक्कर पर लक्ष्मी देवी दुर्घटना का शिकार हो गई हैं. इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-360-employees-and-contract-workers-of-tube-division-got-booster-dose-of-kovid/">जमशेदपुर

: ट्यूब डिवीजन के 360 कर्मचारियों व ठेका कर्मियों को मिला कोविड का बूस्टर डोज

सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची गोलमुरी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किसी भारी वाहन के चपेट में आने से हुई है. उस वाहन का पता लगाने के लिए ही पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-of-chotanagara-appointed-private-teacher-in-the-upgraded-high-school-with-financial-support/">किरीबुरू

: छोटानागरा के ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग से उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्राइवेट शिक्षक किया नियुक्त 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही