Search

 
 
 

Jamshedpur : टीएसडीपीएल यूनियन चुनाव में जीत पर दिनेश कर्मियों ने किया अभिनंदन

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन में जीत दर्ज करने के पश्चात सोमवार को यूनियन के कमिटी मेंबर एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का उनके आवासीय कार्यालय में सहयोगी कर्मचारियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया.
 
दिनेश कुमार का स्वागत करते साथी कर्मचारी.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन में जीत दर्ज करने के पश्चात सोमवार को यूनियन के कमिटी मेंबर एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का उनके आवासीय कार्यालय में सहयोगी कर्मचारियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और फूल-मालाओं से स्वागत किया. मौके पर दिनेश कुमार ने कहा, मेरी जीत वास्तव में कर्मचारियों की जीत है. उनके हितों का ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है. आज के इस सम्मान से मैं अभिभूत हूं और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं.

स्वागत करने वालों में ये रहे शामिल

स्वागत करने वालों में अवध राम, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार साहू, हेमंत कुमार, जीके श्रीनिवास, रूपेश कुमार, अब्दुल कादिर, रंजीत कुमार दास समेत कई कर्मचारी शामिल थे. उल्लेखनीय है कि भाजपा का पूर्व जिला अध्यक्ष रहने के बावजूद दिनेश कुमार कंपनी यूनियन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं. संगठनात्मक अनुभव और कर्मचारियों से गहरे जुड़ाव के कारण उन्हें लगातार समर्थन मिलता रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही