Search

 
 
 

जमेशेदपुर : मंत्री रामदास सोरेन के लिए जाहेरथान में हुई पूजा

नायके बाबा विक्टर सोरेन ने कहा कि उन्हें अपने इष्ट देवी-देवताओं में पूरी आस्था है. वे रामदास सोरेन को जल्द स्वस्थ कर जनता की सेवा के लिए सकुशल भेजेंगे.
 

Jamshedpur : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर स्थिति में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हैं. जमशेदपुर के घोड़ाबांधा के ग्रामीणों ने जाहेरथान में पूजा-अर्चना कार रामदास सोरेन लंबी उम्र व जल्द स्वस्थ होने की कामना की. नायके बाबा विक्टर सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजन-अनुष्ठान कराए. मरांगबुरू, जाहेरआयो, लिटा-मोणे व तुरूईको का आह्वान कर रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होकर लौटने के लिए प्रार्थना की.

ग्रामीणों ने अपने इष्ट देवता से कहा कि वे रामदास सोरेन को सकुशल देखना चाहते हैं. वे क्षेत्र समेत पूर झारखंड के लोगों की उन्नति व प्रगति के लिए प्रयासरत रहते हैं. नायके बाबा विक्टर सोरेन ने कहा कि उन्हें अपने इष्ट देवी-देवताओं में पूरी आस्था है. वे रामदास सोरेन को जल्द स्वस्थ कर जनता की सेवा के लिए सकुशल भेजेंगे. पूजा-अर्चना में राम टुडू, दुबराज बास्के, सरकार मार्डी, जीतू मुर्मू, बंसी बेसरा, जगदीश बास्के, कांतो मुर्मू समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही