Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः बहरागोड़ा में प्रतिबंधित मांस के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हानाबाउड़िया जंगल की कच्ची सड़क के पास से उसे रंगे हाथ पकड़ा. शराफत खान चिंगडा गांव का रहने वाला है. उस पर लंबे समय से प्रतिबंधित मांस की तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े होने के संदेह था.
Advertisement
Advertisement

Himangshu katan

 
Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक शराफत खान को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 2.5 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया, जिसे वह खपाने की फिराक में था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हानाबाउड़िया जंगल की कच्ची सड़क के पास से उसे रंगे हाथ पकड़ा. शराफत खान चिंगडा गांव का रहने वाला है. उस पर लंबे समय से प्रतिबंधित मांस की तस्करी के सिंडिकेट से जुड़े होने के संदेह था.


पुलिस शराफत खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है. जांच में यह बात सामने आई कि इस गोरखधंधे में चिंगडा के कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं. पुलिस उन सभी संदिग्धों का सत्यापन कर रही है.  जल्द ही उन पर भी कानूनी गाज गिरनी तय है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पशुओं की तस्करी व प्रतिबंधित मांस के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही