Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : मानगो में बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में 23 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार शाम परिजनों को मिली. सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में 23 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार शाम परिजनों को मिली. सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें...

मृतक की पहचान पीयूष कुमार (23) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि पीयूष परिवार का इकलौता बेटा था. वह गुजरात की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन करीब एक महीने पहले जमशेदपुर लौट आया था. इसके बाद वह अपने माता-पिता और बहन के साथ कृष्णा नगर स्थित घर में रह रहा था और स्थानीय स्तर पर नौकरी की तलाश कर रहा था.

Uploaded Image

मृत युवक

परिजनों के अनुसार, लंबे समय से नई नौकरी नहीं मिलने के कारण वह मानसिक तनाव में था. उनका मानना है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

मानगो थाना पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, निराशा या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी भरोसेमंद परिजन, मित्र या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत बात करें. समय पर मदद मिलना बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही