Search

 
 
 

जमशेदपुर की बेटी आभा भारती राष्ट्रीय कलाकार संघ दिल्ली की बनी अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन की सुपुत्री एवं चर्चित चित्रकार आभा भारती को राष्ट्रीय कलाकार संघ द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. यह उनकी विशिष्ट कला साधना और बहुआयामी रचनात्मक योगदान के लिए किया गया.
 

Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण सज्जन की सुपुत्री एवं चर्चित चित्रकार आभा भारती को राष्ट्रीय कलाकार संघ द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है. यह उनकी विशिष्ट कला साधना और बहुआयामी रचनात्मक योगदान के लिए किया गया.

 

 

 

कला, शिक्षा और नेतृत्व में अग्रणी भूमिका 


आभा भारती अंग्रेजी एवं फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं. वे शाकुंतलम कला संस्कृति मंच (पंजीकृत, बिहार सरकार) की संयोजक हैं. वे वर्तमान में दिल्ली के उत्तम नगर स्थित भारती एकाडमी के माध्यम से कला प्रेमी छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रही हैं. आभा भारती मूलरूप से जमशेदपुर शहर बिस्टुपुर के रहने वाली हैं.

 

कोरोना काल में जोड़ा देश-विदेश के कलाकारों को


कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कला चित्रांकन अभियान और फाइन आर्ट्स समूह का सफल संयोजन किया, जिसके तहत देश-विदेश के सैकड़ों कलाकार एक मंच पर आए। उनके इस प्रयास की देशभर में सराहना हुई.


प्रदर्शनियों में प्रतिभा का लोहा मनवाया


अब तक उनकी कला प्रदर्शनियां मुजफ्फरपुर, पटना और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित हो चुकी हैं. हर मंच पर उनकी कलाकृतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सराहना पाई.

 

सम्मान और सराहना मिला


आभा भारती को कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है. उनकी कला ने न केवल उनके राज्य बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

 

झारखंड के साहित्यिक और सांस्कृतिक संगठनों में खुशी की लहर


उनकी इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य भारती, रांची जिला हिन्दी साहित्य भारती और राज्य के अन्य संस्थानों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आभा भारती को हार्दिक बधाई दी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही