Search

 
 
 

जामताड़ा: टीबी उन्मूलन को लेकर सौ दिनों का अभियान तेज, ब्लॉक टास्क फोर्स की हुई बैठक

जिले के नारायणपुर प्रखंड में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 दिवसीय अभियान संचालित किया जाएगा. हालांकि यह अभियान जिले के दूसरे क्षेत्र में पहले से संचालित है. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर प्रखंड में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 100 दिवसीय अभियान संचालित किया जाएगा. हालांकि यह अभियान जिले के दूसरे क्षेत्र में पहले से संचालित है. इस अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. जिसमें स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी दी.

 

बैठक में बताया गया कि यह अभियान 28 अप्रैल से आयोजित होगी. टीबी के संभावित मरीजों की पहचान पर विशेष जोर दिया जायेगा. उच्च जोखिम वाले समूह जैसे डायबिटीज के मरीज, पूर्व में टीबी से ग्रसित व्यक्ति, धूम्रपान एवं शराब सेवन करने वाले, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग तथा लो बीएमआई वाले व्यक्तियों की विशेष जांच की जाएगी. 

 


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि एआई आधारित पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट एक्स-रे जांच की जाएगी. इसके साथ ही NAAT जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे टीबी की शीघ्र और सटीक पहचान संभव होगी. 


बैठक में यह बताया गया कि मोबाइल एक्स-रे वाहन के माध्यम से गांव-गांव, हाट-बाजार एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाएगी. इससे संदिग्ध मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा. बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें, ताकि प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त किया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही