Search

 
 
 

जामताड़ाः 7 फेरों का नहीं रखा मान, शादी के 1 माह बाद ही प्रेमी संग भागी विवाहिता

धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सोहनाद गांव निवासी युवती की शादी 2 मार्च को देवरी गांव के एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. शादी के बाद युवती अपनी ससुराल में रह रही थी, लेकिन उसका पहले से जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के बिचकोड़ा टोला निवासी सोनू भंडारी के साथ प्रेम संबंध था.
 

Jamtara : शादी के महज एक महीने नौ दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गई. यह मामला जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना पहुंचने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के सोहनाद गांव निवासी युवती की शादी 2 मार्च को देवरी गांव के एक युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी. शादी के बाद युवती अपनी ससुराल में रह रही थी, लेकिन उसका पहले से जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव के बिचकोड़ा टोला निवासी सोनू भंडारी के साथ प्रेम संबंध था.

 

 

बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार बातचीत होती रही. इसी दौरान पुराने प्रेम संबंध फिर गहरा गया और युवती ने ससुराल छोड़कर प्रेमी के साथ जाने का फैसला कर लिया. घटना के करीब 39 दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

 

मामला सामने आने के बाद दोनों पक्षों के परिजन नारायणपुर थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक व युवती दोनों बालिग हैं. युवती अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई है. फिलहाल, पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही