Search

 
 
 

भाजपा के समय शुरू हुआ अवैध निकासी का खेल, अब सच आएगा सामने: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला पुराना है और इसकी शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी. उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में यह मामला बढ़ा, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला पुराना है और इसकी शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई थी. उन्होंने कहा कि रघुवर दास के कार्यकाल में यह मामला बढ़ा, लेकिन तब किसी ने ध्यान नहीं दिया.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और पूरा सच सामने लाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि जांच में भाजपा के कई नेताओं की भूमिका उजागर हो सकती है. उन्होंने विपक्ष पर बिना तथ्य के आरोप लगाने का भी आरोप लगाया.

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही उन्होंने भाजपा को अपने शासनकाल के दौरान हुए मामलों को याद करने की सलाह दी.

 

विनोद पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है और किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं.

 

वेतन भुगतान में देरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह तकनीकी और प्रक्रियागत कारणों से हुआ है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस समय ऐसी स्थिति बनती है और सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है.

 

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर भ्रम फैला रही है. उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही