Search

 
 
 

जामताड़ाः झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कुंडहित थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी सौरभ वाद्यकर को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के आसनसोल से हुई है. वह चेन्नई में काम करता है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
 
पुलिस गिरफ्त में नाबालिग को भगाने का आरोपी सौरभ.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के कुंडहित थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी सौरभ वाद्यकर को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के आसनसोल से हुई है. वह चेन्नई में काम करता है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में 17 अप्रैल को थाना में कांड संख्या 15/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

 


जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग को भगाकर अपने साथ चेन्नई ले गया था. वह लड़की के साथ कुछ दिन पहले ही चेन्नई से लौटा था. सूचना मिलते ही रविवार की रात थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस हीरापुर स्थित उसके घर पहुंची और लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कोर्ट में नाबालिग का बयान दर्ज कराया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही