Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ाः प्रशासन ने रुकवाया नाबालिग का निकाह, परिवार को दी कड़ी चेतावनी

नारायणपुर बीडीओ देवराज गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम तुरंत बोरवा गांव पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की. वहां निकाह की तैयारी चल रही थी. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से बात की और बाल विवाह के दुष्परिणामों व इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी.
Advertisement
Advertisement
परिजनों व ग्रामीणों से बात करती प्रशासन की टीम.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के बोरवा गांव में बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को निकाह रुकवा दिया. यह कार्रवाई डीसी कार्यालय के निर्देश पर की गई. डीसी कार्यालय को आवेदन देकर गांव के जमशेद अंसारी की नाबालिग पुत्री का निकाह कराए जाने की शिकायत की गई थी.


मामले को गंभीरता से लेते हुए नारायणपुर बीडीओ देवराज गुप्ता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम तुरंत बोरवा गांव पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की. वहां निकाह की तैयारी चल रही थी. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से बात की और बाल विवाह के दुष्परिणामों व इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बाल विवाह दंडनीय अपराध है. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

 

 

टीम की सख्ती और समझाइश के बाद परिजनों ने निकाह को तत्काल स्थगित कर दिया. साथ ही. टीम ने भविष्य में ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी. प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग लड़की का भविष्य सुरक्षित हुआ है. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई समाज में सकारात्मक संदेश देती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही