Search

 
 
 

जामताड़ाः सदर अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, वॉक-इन-इंटरव्यू 24 को

डॉक्टरों की आवश्यकता को देखते हुए सदर अस्पताल, जामताड़ा में नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी गई है. वॉक-इन-इंटरव्यू 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा.
 

Jamtara : सदर अस्पताल, जामताड़ा में डॉक्टरों की आवश्यकता को देखते हुए नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी गई है. वॉक-इन-इंटरव्यू 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा. यह प्रक्रिया आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत मानदेय आधारित नियुक्ति के लिए की जा रही है.

 

इसके साथ ही आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि में भी संशोधन किया गया है. पहले जहां आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी, अब इसे बदलकर 23 जनवरी कर दिया गया है. संशोधित तिथि के अनुसार, आवेदन शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे.

 

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रोगियों की बढ़ती संख्या और चिकित्सकीय सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. ताकि डॉक्टरों के पदों पर आवश्यकता अनुसार समय पर नियुक्ति की जा सके.

 

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि वॉक-इन-इंटरव्यू की प्रक्रिया से योग्य डॉक्टरों की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी और सदर अस्पताल की सेवाओं में सुधार आएगा. अस्पताल प्रबंधन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होने की अपील की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही