Search

 
 
 

झारखंड  :  पश्चिमी विक्षोभ के कारण रहेगी हल्की कनकनी, पर चढ़ेगा न्यूनतम पारा

झारखंड में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है.  लेकिन न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सिय़स के बीच बना हुआ है
 

Ranchi :  झारखंड में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है.  लेकिन न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सिय़स के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

 


आईएमडी की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 जनवरी को मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान हल्की कनकनी रहेगी.  आज का तापमान देखें तो सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि सबसे न्यूनतम तापमान गुमला में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा. 

 


रांची और आसपास के क्षेत्रों का मौसम पूर्वानुमान

 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में 23 जनवरी को  अधिकतम 26 व न्यूनतम 11, 24 जनवरी को  अधिकतम 27 व न्यूनतम 12, 25 जनवरी को अधिकतम 27 व न्यूनतम 12 और 26 जनवरी को अधिकतम 27 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

 

किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

 

स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 25.1   9.8
जमशेदपुर 29.2 13.4
डालटनगंज 28.6 6.9
बोकारो 27.5  8.6
चाईबासा 30.4 11.6
खूंटी 26.2 6.1
लोहरदगा 25.7   7.3
लातेहार 20.8   10.5
सरायकेला 30.3 11.6
पाकुड़ 28.0 10.0
गुमला 26.0    4.8

 


            
                     
                        

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही