Search

 
 
 

जमाताड़ा: चंपापुर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 7 लोग घायल

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के रंजीत मंडल ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रदीप मंडल, जितेंद्र मंडल, बजरंगी मंडल और कांति देवी ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया.
 

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के रंजीत मंडल ने आरोप लगाया कि गांव के ही प्रदीप मंडल, जितेंद्र मंडल, बजरंगी मंडल और कांति देवी ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला कर दिया. जिसमें वह स्वयं, उनकी भाभी फुलवा देवी और उनकी मां घायल हो गईं.

 


वहीं, दूसरे पक्ष के जितेंद्र मंडल ने बताया कि रंजीत मंडल, उनकी भाभी प्रतिमा देवी और मां फूलवा देवी ने मारपीट कर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया. 


घटना के बाद दोनों पक्षों ने नारायणपुर थाना में आवेदन देने की तैयारी कर रहा है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में कराया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही