Search

 
 
 

पलामू: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

पाटन थाना क्षेत्र के गहरपथरा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई. वहीं  एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान अफरोज अंसारी, पिता-इश्तियाक अंसारी और 17 वर्षीय तौहीद अंसारी के रूप में हुई है. वहीं 13 वर्षीय इब्राज अंसारी घायल हो गया.
 

Palamu: पाटन थाना क्षेत्र के गहरपथरा मोड़ के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई. वहीं  एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान अफरोज अंसारी, पिता-इश्तियाक अंसारी और 17 वर्षीय तौहीद अंसारी के रूप में हुई है. वहीं 13 वर्षीय इब्राज अंसारी घायल हो गया.

 

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पाटन के शोले गांव के निवासी थे और लूना पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान गहरपथरा मोड़ के पास तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने अफरोज अंसारी और तौहीद अंसारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं इब्राज अंसारी का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही