Search

 
 
 

JAC माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीयन व परीक्षा आवेदन शुरू

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों को निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है.
 

Ranchi : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों को निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है.

 

पंजीयन एवं परीक्षा फॉर्म JAC की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के Exam Form Portal के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे.

 

यह है महत्वपूर्ण तिथियां

 

विलंब शुल्क रहित आवेदन

ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि: 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुमोदन: 17 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक

चालान/एडवाइस जनरेट करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026

NEFT/RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मई 2026

 

विलंब शुल्क सहित आवेदन

ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि: 1 मई 2026 से 7 मई 2026 तक

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अनुमोदन: 1 मई 2026 से 7 मई 2026 तक

चालान/एडवाइस जनरेट करने की अंतिम तिथि: 7 मई 2026

NEFT/RTGS के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 11 मई 2026

परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

 

प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश

विद्यालयों को परिषद की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों से भरवाना होगा. इसके बाद ऑनलाइन एंट्री कर आवेदन सबमिट किया जाएगा. शुल्क जमा करने के लिए चालान/एडवाइस जनरेट कर NEFT/RTGS के माध्यम से भुगतान करना अनिवार्य होगा.

 

साथ ही, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के तीन दिनों के भीतर विद्यालयों को छात्रों से संबंधित सभी दस्तावेज, चेकलिस्ट, कंसोलिडेटेड स्टेटमेंट और चालान रसीद परिषद कार्यालय में जमा करनी होगी. परिषद ने सभी विद्यालयों एवं छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही