Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: लापता युवक का शव कुएं में फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोवाल पिपला गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल स्थित एक कुएं से एक लापता युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेश्याम बाउरी के रूप में हुई है,
Advertisement
Advertisement

Jamtara: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोवाल पिपला गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल स्थित एक कुएं से एक लापता युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय राधेश्याम बाउरी के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता था. शव की स्थिति देखकर इलाके में हत्या की आशंका गहराती जा रही है.


 
दुर्गंध से हुआ खुलासा


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एक ग्रामीण जंगल की ओर गया था, तभी उसे कुएं के पास से तेज दुर्गंध महसूस हुई. संदेह होने पर जब उसने कुएं के अंदर झांका, तो वहां एक युवक का शव फंदे से लटका दिखाई दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

 

 चार दिन से था लापता

 

परिजनों के मुताबिक, राधेश्याम बाउरी पिछले चार दिनों से घर से गायब था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर जामताड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. परिवार को उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद थी, लेकिन शव मिलने की खबर से घर में मातम पसरा हुआ है.

 

हत्या या आत्महत्या? रहस्य बरकरार


कुएं के अंदर फंदे से लटका शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों और परिजनों के बीच चर्चा है कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई है. शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे दुर्गंध फैलने लगी थी.

 

पुलिस जांच में जुटी

 

सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही