Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव, पीएम से मिले दीपक प्रकाश

झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व विकास को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व विकास को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की है. 

 

इस दौरान आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष जोर दिया. दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री को सौंपे पत्र में उरांव, मुंडा एवं संथाल समुदाय की प्राचीन संस्कृति, आस्था और सामाजिक संरचना की महत्व को साझा किए है.

 

उन्होंने ‘मांझी-पारगनैत’ और ‘खुंटकट्टी’ जैसी पारंपरिक व्यवस्थाओं को सामाजिक संतुलन और सामुदायिक जीवन की मजबूत नींव बताया. इसके साथ ही पड़हा व्यवस्था के माध्यम से सामाजिक संगठन, न्याय और सामूहिक नेतृत्व की परंपरा से भी अवगत कराया गया.

 

मुलाकात के दौरान उन्होंने रोहतासगढ़ किला, मुड़मा मेला और मरांग बुरु जैसे ऐतिहासिक एवं आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास का मुद्दा उठाया. उन्होंने इन स्थलों को जोड़ते हुए आदिवासी सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे झारखंड की गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान मिल सके. सांसद ने इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन की आवश्यकता पर भी बल दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही