Search

जामताड़ाः जनगणना की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह व राहुल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (HLO) सहित जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्हें डिजिटल एप्लिकेशन के उपयोग, सर्वेक्षण की विधि, डेटा संग्रहण प्रक्रिया व फॉर्म भरने के सही तरीके समझाए गए.
 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते अथिकारी व फील्ड ट्रेनर.

Jamtara : देश में होने वाली जनगणना को लेकर जामताड़ा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर बुधवार को जिला पंचायत रिसोर्स सभागार में फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रशिक्षण 10 अप्रैल तक चलेगा.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह व राहुल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (HLO) सहित जनगणना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्हें डिजिटल एप्लिकेशन के उपयोग, सर्वेक्षण की विधि, डेटा संग्रहण प्रक्रिया व फॉर्म भरने के सही तरीके समझाए गए.

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण बेहद अहम है, क्योंकि प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर आगे गणनाकारों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे. ताकि जनगणना कार्य सुचारू, सटीक व प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके. इस बार जनगणना को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जामताड़ा बीडीओ, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, डीपीओ यूआईडीएआई राजीव कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिरजू राम, आईटी मैनेजर शुभम दास, कनीय सांख्यिकी सहायक सहित अन्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही