Search

 
 
 

जामताड़ा : तेज आवाज में कीर्तन बजाने को लेकर दो पक्षों में झड़प, एक महिला घायल

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह गांव में आयोजित तीन दिवसीय हरि राम कीर्तन के दौरान बुधवार रात साउंड को लेकर विवाद बढ़ गया,
 

Jamtara  : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझलाडीह गांव में आयोजित तीन दिवसीय हरि राम कीर्तन के दौरान बुधवार रात साउंड को लेकर विवाद बढ़ गया, जिससे दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया, जिसमें एक पक्ष की महिला सलीमा खातून घायल हो गईं. बताया जाता है कि वह सहजाद आलम की पत्नी हैं.

 

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार और नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उनके साथ आईआरबी झिलुवा कैंप के जवान भी मौजूद थे.

 

पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले को शांत कराया.पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों से बाउंड लिखवाया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए कीर्तन के अंतिम दिन गुरुवार को मंझलाडीह गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

 

नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि विवाद की जड़ साउंड को कम करने को लेकर हुई बहस थी, जो बाद में झड़प में बदल गई. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है. पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही