Search

 
 
 

जामताड़ा: CCTV में वारदात कैद, सदर अस्पताल के जेनेरेटर को किया आग के हवाले

जामताड़ा सदर अस्पताल में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां एक अज्ञात युवक ने अस्पताल परिसर में घुसकर डायलिसिस सेंटर के जनरेटर में आग लगा दी. यह घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका है.
 

Jamtara: जामताड़ा सदर अस्पताल में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. जहां एक अज्ञात युवक ने अस्पताल परिसर में घुसकर डायलिसिस सेंटर के जनरेटर में आग लगा दी. यह घटना करीब रात 1 बजे की बताई जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका है.


फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक अस्पताल की पिछली दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता है और सीधे जनरेटर के पास पहुंचकर उसमें आग लगा देता है. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो जाता है.

 

घटना के समय अस्पताल में लगभग 100 मरीज भर्ती थे, जबकि 30 से अधिक डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे. जैसे ही आग की लपटें उठीं, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, डॉक्टरों और स्टाफ की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. अगर आग फैल जाती, तो कई मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती थी.

 

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर ऐसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा में चूक को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही