Search

जामताड़ा DC ने किया मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को वितरित किए सुकर, भेड़ व बकरी

Jamtara: जामताड़ा के उपायुक्त ने शनिवार को जिला पशुपालन विभाग कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच सुकर (सुअर), भेड़ और बकरी का वितरण किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देना और स्वरोजगार के अवसर सृजित कर लोगों की आय में वृद्धि करना है.
 
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे दिए गए पशुओं का समुचित देखभाल करें और इसे आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करें. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि समय-समय पर लाभुकों को तकनीकी सहायता और  प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए.

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार, नारायणपुर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुनील प्रसाद सिंह, टीवीओ सुशील टुडू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और विभागीय कर्मी उपस्थित रहे. लाभुकों ने सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा.कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही