Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ाः डीसी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, नाला CHC के सर्जन का वेतन रोकने का आदेश

डीसी ने मातृत्व स्वास्थ्य, एएनसी चेकअप, संस्थागत प्रसव सहित कई बिंदुओं पर डेटा प्रविष्टि में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई. उन्होंने सभी एमओआईसी और संबंधित कर्मियों को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement
समीक्षा बैठक करते डीसी रवि आनंद.

Jamtara : जामताड़ा डीसी रवि आनंद ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति, टास्क फोर्स, रोगी कल्याण समिति, टीबी सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई. डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. नाला सीएचसी के सर्जन द्वारा नियमित रूप से सर्जरी नहीं किए जाने की शिकायत पर उन्होंने सर्जन का वेतन रोकने व विभाग को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया.

 


 डीसी ने मातृत्व स्वास्थ्य, एएनसी चेकअप, संस्थागत प्रसव सहित कई बिंदुओं पर डेटा प्रविष्टि में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई. उन्होंने सभी एमओआईसी और संबंधित कर्मियों को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया. बीसीजी टीकाकरण में लक्ष्य के मुकाबले कम उपलब्धि पर भी नाराजगी जाहिर की.

 

आयुष्मान कार्ड बनाने में सुस्ती पर नाराजगी

 

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में कम संख्या में कार्ड बनाए जाने पर डीसी ने नाराजगी जताई. उन्होंने निर्देश दिया कि ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए. साथ ही आभा कार्ड बनाने में भी तेजी लाने को कहा.

 

डायलिसिस सेंटर के लिए नई पहल


सदर अस्पताल में पीपीपी मोड पर चल रहे डायलिसिस सेंटर के मानकों पर खरा नहीं उतरने की बात सामने आई. इस पर डीसी ने विभागीय स्तर पर नया डायलिसिस सेंटर शुरू करने के लिए स्थल चयन और भवन प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिया.

 

 20 अप्रैल से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

 

जिले के 27 चिह्नित हाई-रिस्क गांवों में 20 अप्रैल से 5 मई तक फोकल फाइलेरिया मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान चलाया जाएगा. डीसी ने माइक्रोप्लानिंग के साथ अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता है. यदि डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तो लोगों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत होगा.बैठक में सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा, डब्ल्यूएचओ के डॉ. दीपक, सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही