Search

 
 
 

जमाताड़ा : गांधी मैदान में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह,  एक्टर चंकी पांडे भी रहे मौजूद

जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह 51 कन्याओं के विवाह के साथ संपन्न हुआ,
 

Jamtara : जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ. इस अनूठे आयोजन को देखने और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान पूरा गांधी मैदान मंगल गीतों, तालियों और खुशियों की गूंज से सराबोर रहा.

Uploaded Image


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ

जिसमे नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता, आयोजक तरुण कुमार गुप्ता, संयोजक राजा नित्य गोपाल सिंह, प्रभारी मोहनलाल बर्मन तथा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोम खंडेत सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी 51 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया.

 

Uploaded Image


वरमाला के दौरान पूरे मैदान में तालियों की गूंजी

वहीं इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. उन्होंने मंच पर करीब एक घंटे तक अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया. उनकी झलक पाने और प्रस्तुति देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भारी भीड़ उमड़ी.

 

इस मौके पर आयोजक तरुण कुमार गुप्ता भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि भले ही भगवान ने उन्हें पुत्री का सुख नहीं दिया, लेकिन 51 बेटियों का विवाह कराने का सौभाग्य उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण है. उन्होंने समाज से अपील की कि हर सक्षम व्यक्ति जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग करे, ताकि कोई भी बेटी आर्थिक कारणों से विवाह से वंचित न रह जाए.

 

 

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने सभी नवविवाहित बेटियों को अपनी संतान समान बताते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.यह आयोजन केवल एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि समाज में बेटी सम्मान, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही