Search

 
 
 

जामताड़ा : तीन गांवों में मिजिल्स का प्रकोप, 19 बीमार, एक गंभीर

जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के सिकदारडीह, कोरीडीह टू और बगरूडीह गांव में मिजिल्स (चेचक) का प्रकोप सामने आया है
 
  • स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के सिकदारडीह, कोरीडीह टू और बगरूडीह गांव में मिजिल्स (चेचक) का प्रकोप सामने आया है. जिससे अब तक 19 लोग बीमार हो चुके हैं.मामले की जानकारी मिलते ही जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित कुमार दुबे अपनी टीम के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और मरीजों की जांच कर सैंपल संग्रह किया.

 

सभी सैंपलों को जांच के लिए रिम्स, रांची स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है. जहां डॉ दुबे ने बताया कि सिकदारडीह में सात, कोरीडीह टू में पांच और बगरूडीह में सात मरीज चिह्नित किये गये हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर लगातार निगरानी की जा रही है.

 

वहीं सिकदारडीह निवासी परेश मंडल की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवारों को अलग रहने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, पौष्टिक व मौसमी फल का सेवन करने तथा तेज धूप से बचने की हिदायत दी गई है.

 

स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से लक्षण के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है. मौके पर एलटी विजय कुमार, एमपीडब्ल्यू महेश कुमार सिंह, सीएचओ कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही