Search

 
 
 

जामताड़ा : कर्माटांड़ में बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर युवक को पीटा, केस दर्ज

जामताड़ा के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कुरवा गांव में मंगलवार रात पिस्तौल के बल पर एक युवक को रोककर डराने-धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
 
काठडाबर गांव निवासी जहीर अंसारी

Jamtara : जामताड़ा के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र स्थित कुरवा गांव में मंगलवार रात पिस्तौल के बल पर एक युवक को रोककर डराने-धमकाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के काठडाबर गांव निवासी जहीर अंसारी अपनी कार से जामताड़ा से अपनी ससुराल कुरवा गांव जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनकी कार को रोक लिया. आरोप है कि बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोपियों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी, जिससे लोग भयभीत हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

घटना की सूचना मिलते ही कर्माटांड़ थाना प्रभारी विकास तिवारी तथा जामताड़ा एसडीपीओ वसीम राजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

 

इस संबंध में एसडीपीओ वसीम राजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 
 
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

 

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही