Search

जामताड़ाः लापता बच्ची सुरक्षित बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

थाने में अपनी मां के साथ बच्ची.


Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने 24 घंटों से लापता 10 वर्षीय बच्ची चंदा मुंडा को सकुशल बरामद कर लिया है. गुरुवार शाम से गायब बच्ची की सुरक्षित वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है. घर में खुशी का माहौल लौट आया है.

 

जानकारी के अनुसार, चंदा मुंडा गुरुवार शाम अचानक लापता हो गई थी.परिजनों के काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इसे गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की.

 

 

बच्ची की खोज के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और सर्किल इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान व जवान शामिल थे. टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाते हुए स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया.


शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बोदबान गांव में एक बच्ची देखी गई है. जांच में पता चला कि चंदा मुंडा रास्ता भटक जाने के कारण वहां पहुंच गई थी. ग्रामीणों ने उसे अकेली देखकर पूछताछ की, लेकिन वह अपना सही पता नहीं बता पा रही थी.

 

मीडिया में खबर प्रसारित होने और पुलिस की सक्रियता के बाद ग्रामीणों ने बच्ची की पहचान सुनिश्चित की और तुरंत पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया. इसके बाद परिजनों को थाना बुलाकर बच्ची को उन्हें सौंप दिया गया.


हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//