Search

 
 
 

जामताड़ाः सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड SI की इलाज के दौरान मौत

नारायणपुर थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर मनोहर पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल की रात हुई सड़क दुर्घटना में घायल रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर मनोहर पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित महालक्ष्मी होटल के पास हुई थी. तेज रफ्तार ट्रक ने मनोहर पासवान को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे. नारायणपुर पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

 

 

मनोहर पासवान वर्तमान में नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला गांव में रह रहे थे. इस मामले में पत्नी सुशीला देवी के आवेदन पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 40/26 के तहत अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जारी है.  उसे जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही