Search

 
 
 

बाल विवाह व बाल श्रम के मामलों में त्वरित कार्रवाई करें : जामताड़ा डीसी

डीसी ने बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ नियमित और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया.
 
अधिकरियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी.

Jamtara : जामताड़ा डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला बाल कल्याण व संरक्षण समिति की बैठक हुई. बैठक में जिले में बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई.


डीसी ने बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ नियमित और कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया. बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों पर नियुक्ति, जागरूकता कार्यक्रमों की स्थिति, लापता बच्चों की सूचना व बाल संरक्षण समितियों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया. डीसी ने ने स्पष्ट निर्देश दिया कि रिक्त पदों पर प्राप्त आवेदनों की जांच कर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करें.

 

 

उन्होंने विद्यालय स्तर पर बाल विवाह व बाल अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए पोर्टेबल प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी राज कुमार मेहता, डीडीसी निरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, डीएलएसए सचिव पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही