Jamtara News : जामताड़ा पुलिस ने सितंबर में अब तक जिले में चोरी या गुम हुए कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किये हैं. ये मोबाइल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए थे. इनकी बरामदगी विशेष अभियान में हुई. पुलिस ने सभी मोबाइल शुक्रवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए.
इसे भी पढ़ें
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न थानों में दर्ज सनहा व CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल की ट्रैकिंग की गई. इसके बाद उन्हें बरामद कर लिया गया. जामताड़ा थाना क्षेत्र से 2, नारायणपुर से 2, करमाटांड़ से 2, मिहिजाम से 4, नाला से 3, बिंदापाथर से 1, फतेहपुर से 1 व बागडेहरी थाना क्षेत्र से 2 यानी कुल 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए.
एसपी शंभु कुमार सिंह ने बताया कि गुम हुए मोबाइल की बरामदगी और उन्हें वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर इसकी सूचना संबंधित थाने में देने के साथ CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

