Search

 
 
 

Jamtara News: लोक अदालत में 17169 मामलों का निष्पादन, 19.31 करोड़ रुपए का सेटलमेंट

Jamtara News: राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ धनबाद सिविल कोर्ट से वर्चुअल माध्यम से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद ने किया. इस दौरान जामताड़ा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से मुख्य न्यायाधीश का मार्गदर्शन प्राप्त किया.
 
सिविल कोर्ट परिसर में लोक अदालत का आयोजन

Jamtara News: जामताड़ा के जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल 17,169 मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 19 करोड़ 31 लाख 36 हजार 49 रुपये का सेटलमेंट हुआ.

 

इसे भी पढ़ें:

 

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ धनबाद सिविल कोर्ट से वर्चुअल माध्यम से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन प्रसाद ने किया. इस दौरान जामताड़ा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से मुख्य न्यायाधीश का मार्गदर्शन प्राप्त किया.

 

सुलह और समझौते से मामलों का निष्पादन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. लोक अदालत में मामलों का निष्पादन आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाता है. इससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है.

 

उन्होंने कहा कि लोक अदालत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्ष समझौते के माध्यम से समाधान तक पहुंचते हैं. इससे समाज में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारा भी कायम रहता है. उन्होंने कहा कि विशेषकर कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए लोक अदालत काफी राहत देने वाली व्यवस्था है.

मध्यस्थता से हुआ मामलों का समाधान

लोक अदालत के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की मौजूदगी में पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कर कई मामलों का समाधान कराया गया. विभिन्न मामलों में दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर समझौता कराते हुए मामलों का निष्पादन किया गया.

 

न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता रहे मौजूद

मौके पर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार, सीजेएम नीतीश निलेश संग, एसीजेएम मोहम्मद नईम अंसारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, एसडीजेएम अमित अल्डा, न्यायिक दंडाधिकारी सलिका अन्ना हेरेंज, अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, कोर्ट मैनेजर सुभेंदु मोहंती, अरिजीत बॉस, डीएलएसए के सहायक गुलशन दास, उपेंद्र कुमार, राजेश दत्त, अमित कुमार, जगत मोहन सहित बड़ी संख्या में न्यायालय कर्मी, अधिवक्ता एवं पक्षकार मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही