Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी की समीक्षा बैठक में प्राकृतिक आपदा के 24 में से 18 मामलों को स्वीकृति

जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की. बैठक में प्राकृतिक आपदा से जुड़े कुल 24 मामलों की समीक्षा की गई. इनमें 18 मामलों को स्वीकृति दी गई.
 
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की. बैठक में प्राकृतिक आपदा से जुड़े कुल 24 मामलों की समीक्षा की गई. इनमें 18 मामलों को स्वीकृति दी गई. 6 आवेदनों को सुधार के लिए संबंधित अंचलों को भेज दिया गया.

 


डीसी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को समय पर अनुदान उपलब्ध कराने पर जोर दिया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले से उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

 

समीक्षा के दौरान अतिवृष्टि से मकान क्षति के 23 और आगलगी से मकान क्षति के एक मामले पर विचार किया गया. साथ ही आपदा प्रबंधन कोषांग से जुड़े आवंटन, अधियाचना एवं अन्य प्रशासनिक मामलों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

 

बरसात के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने सड़क किनारे खड़े सूखे एवं जर्जर पेड़ों को संबंधित विभागों के समन्वय से हटाने का निर्देश दिया, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके. उन्होंने कहा कि आपदा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और सभी दस्तावेजी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही